Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप।

मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदोन्नति के बाद बड़े पैमाने पर तबादले, कटनी वृत्त में नए सहायक अभियंताओं की

सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई 'बाल विवाह मुक्त भारत' की शपथ, कहा— बच्चों के अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

कटनी मंडी शुल्क 1.5% करने के फैसले का कांग्रेस ने किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा— विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक वातावरण मन को देता है अपार शांति, गुरु परंपरा

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई : रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Apr 6, 2026

रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त*

ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा जी के निर्देशन में, एवम श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डाॅ संतोष डेहरिया और श्रीमान एसडीओपी महोदया श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में और श्रीमान टीआई महोदय ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।आज दिनांक 6/04/26 को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र से गुजरने वाली महानदी के मोहदी घाट पर ट्रैक्टर ट्राली से रेत निकाली जा रही हैं। मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई और मौके से एक ट्रैक्टर में ट्राली को मय रेत के पकड़ा गया और बिना नंबर का नीले रंग के टैक्टर ट्राली में अवैध रेत परिवहन कर चालक राम विशाल कोल पिता सकोरी कोल उम्र 26 साल निवासी ग्राम महोदा के द्वारा ले जाते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया जो रेत के संबंध में चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक से जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। जब्त किए गए ट्रैक्टर का वाहन स्वामी विनोद रजक पिता चंद्रिका प्रसाद रजक निवासी महोदा का होना सामने आया है।

प्रकरण में रेत के अवैध उत्खनन के संबंध में खनिज अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे ने बताया कि रेत माफियाओं एवं अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुबच्चन यादव,आरक्षक पंकज, डूमन और गंधर्व की भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन