Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : राष्ट्रीय संत पूज्यश्री चिन्मयानंद बापू जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा 15 दिसंबर से होगी प्रारंभ

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Sun, Dec 14, 2025

सागर/ राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू जी का सागर नगर आगमन हुआ सैंकड़ों फोरव्हीललर वाहन, खुली जीप, डीजे, ढ़ोल बाजे के साथ भव्य एवं विशाल शोभायात्रा मोतीनगर चौराहा, बड़ौनिया टाल से एकत्रीकरण होकर शोभा यात्रा निकाली गई। एक खुली जीप को फूलों से सजाया गया। जिसमें पूजय श्री बापू जी विराजमान थे। बापू जी को चुनरी की पगड़ी पहनाई गई। मोतीनगर से बड़ाबाजार, तीनबत्ती, परकोटा, बसस्टैण्ड होती हुई शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुॅंची, जहाॅं शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में सैंकड़ों की संख्या में फोरब्हीलर वाहन साथ थे एवं सैंकड़ों की संख्या में भक्तजन पैदल गाड़ी के साथ चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने बापू जी का पुष्पमाला पहनाकर, आरती उतारकर, पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक पूज्य बापू अपनी अमृतमयी वाणी से श्रीमद्भागवत् कथा प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक करेंगे।

शोभायात्रा में शामिल कथा के मुख्य यजमान श्रीमती प्रतिभा डाॅ. अनिल तिवारी, श्रीमती शिल्पी नीरज तिवारी, शिवशंकर मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, डाॅ. तरूण बड़ोनिया, अनिल दुबे, रविन्द्र अवस्थी, पप्पू तिवारी, अंकित दुबे, असंख्य दुबे, दिलीप रैकवार, डाॅ. रजनीश विश्वकर्मा, अमन गौतम, राजकुमार अग्निहोत्री, रत्नेश सिंह, आयुश अग्निहोत्री, मुकेश नायक, डब्बू प्यासी, कपिल उपाध्याय, राहुल समेले सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। तीनबत्ती पर सिंटू कटारे, अनिल दुबे, राकेश चैबे, सुरेन्द्र तिवारी, पवन गौतम, शरद जैन ने पुष्पमाला पहनाकर पूज्य बापू जी का स्वागत किया। बड़ा बाजार में संजय मुखिया, दिलीप बाबू व सोनी समाज ने स्वागत किया, परकोटा पर अशोक अग्रवाल, आदित्य शुक्ला व रवि ठाकुर ने पूज्य बापू जी का भव्य स्वागत किया।

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन