Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

स्विफ्ट कार से 55,000 ₹ मूल्य की 10 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

सुबह से देर रात तक गूंज रहा राम नाम का संकीर्तन,पूरे क्षेत्र में बना भक्तिमय वातावरण।

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कोठी में विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार के आरोप, इंजीनियर संदेह के घेरे में

अखंड रामायण पाठ,भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर होगा सिलौंडी।

मुक्तिधाम पहुंचने से पहले दलदली सड़क से होता है सामना, इस कठिनाई से अंतिम संस्कार करते हैं ग्रामीण

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अवैध शापिंग मॉल संचालकों के खिलाफ शिवसेना का हल्लाबोल प्रदर्शन, नगर पालिका का फूंका पुतला

admin

Sun, Sep 1, 2024

सागर। मकरोनिया में नगर पालिका की सांठ गांठ से चल रहे अवैध शापिंग मॉलो से हो रहे ट्रैफिक जाम से आक्रोशित शिवसैनिकों ने शापिंग मॉल के सामने उग्र प्रदर्शन करते हुये मकरोनिया नगर पालिका प्रशासन का पुतला दहन किया। शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी ने कहा कि  मकरोनिया चौराहा के पास बने शापिंग मॉलो के सामने बड़ी संख्या में वाहन लग जाने से यातायात व्यवस्था कई घंटों अवरुद्ध बनी रहती है वही शपिंग मॉल के ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर अग्निशामक यंत्रो के अभाव से लोगों की जान को खतरा बना रहता है।
शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने आरोप लगाते हुऐ कहा की मकरोनिया में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका प्रशासन की साठगाठ से अवैध मॉलों का संचालन हो रहा है । शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह मकरोनिया में विशाल मॉल में तो स्तिथि ये है की पार्किंग की जगह इंडियन कॉफी हाउस को मोटी राशि में किराए पर दे रखी है। तो वहीं वैल्यू एंड वैरायटी मॉल ने  फुटपाथ पर कब्जा करके अवैध रूप से गाडिया पार्किंग कराई जाती है यही वजह है कि यातायात बाधित होता है लेकिन नगर पालिका कुंभकरण की नींद सोई हुई है ।
युवा शिवसेना जिला प्रमुख पंकज दुबे ने चेतावनी देते हुऐ कहा नगर पालिका के वार्डों में दर्जन भार जर्जर मकान बने हुए हैं जिनकी शिकायत रहवासियों द्वारा की जा रही है लेकिन नगरपालिका कार्रवाई नहीं करती शीघ्र नगर पालिका ने अपना सुस्त रवैया नहीं बदला और इन अवैध शॉपिंग मॉलो पर कार्रवाई नहीं की तो शिवसेना स्वयं मकरोनिया चौराहे पर संचालित शॉपिंग मॉल में तालाबंदी करेगी ।
प्रदर्शन मे अमन ठाकुर, पंडित अंकित नायक,जोगेश गंधर्व,ज्ञानी विश्वकर्मा. शिवशंकर दुवे. नंदकिशोर नामदेव, सचिन जैन, शशांक रावत, सुमित भार्गव राहुल विश्वकर्मा, रवि बामनिया राहुल राय, गौरव बड़कुल, शुभम संशिया सौरभ गंधर्व , शुभम गंधर्व, लकी पवार , मयंक रजक, रवि अहिरवार, संजू अहिरवार, राजू अहिरवार, मनमोहन ठाकुर सौरभ ठाकुर राजू अहिरवार हिमांशु बंसल सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन