Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कलेक्टर से अनुकंपा नियुक्ति पत्र पाकर बेहद खुश है प्रियांश और उसका परिवार

admin

Thu, Aug 22, 2024

सागर/ अनुकंपा नियुक्ति देना हमारी जिम्मेदारी है और यह नियुक्ति दिवंगत के परिवार के लिए हमारी श्रद्धांजलि होगी। यह विचार कलेक्टर संदीप जी. आर. ने विगत दिनों आयोजित जनसुनवाई में व्यक्त किए थे। उन्होंने कहा था कि अविलंब अनुकंपा नियुक्ति देकर हम दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

इस श्रद्धांजलि रूपी योजना की शुरूआत आज कलेक्टर संदीप जी.आर. ने सागर जिले के प्रियांश परिहार को प्रथम अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान कर के की। प्रियांश परिहार बताते हैं कि उनके पिता स्व. नरेंद्र परिहार दमोह में पदस्थ थे, कुछ महीनों पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर के आदेश पर प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई की गई और आज कलेक्टर द्वारा अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अनुकंपा नियुक्ति पत्र पाकर प्रियांश और उसका पूरा परिवार बहुत खुश है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन और कलेक्टर को धन्यवाद दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन