Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जुन्नारदेव - सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही, कछुआ गति से चल रहा निर्माण कार्य

admin

Wed, Feb 28, 2024
महाविदलय पहुंचने वाले विद्यार्थियों के अतिरिक्त शासकीय अधिकारी कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारी कर्मचारी और विधानसभा वासी होते हैं परेशान* समय अवधि बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा विभाग द्वारा नहीं की जा रही कार्यवाही जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत वन ग्राम कालीमाटी ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कालीमाटी पुलिया से शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव तक सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है लगभग एक वर्ष पूर्व हुए ठेके का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा 8 माह बीत जाने के बाद शुरू किया गया है अब वर्तमान में ठेकेदार की लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता के चलते इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोग खासे परेशान हो चले है। ठेकेदार द्वारा कछुआ गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है एक दिन काम शुरू होता है और 3 दिन बंद रहता है जिसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालक लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं वर्तमान में ठेकेदार द्वारा सड़क पर बजरी बेचकर छोड़ दी गई है जो दुर्घटना का कारण बन रही है। कॉलेज के विद्यार्थी लगातार हो रहे दुर्घटनाग्रस्त* ---- सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा बढ़ती जा रही लापरवाही कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बड़ी परेशानी साबित हो रही है वर्तमान में कॉलेज के दर्जन भर छात्र सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही का शिकार हो चुके हैं जहां पर वाहनों के फिसलने के चलते विद्यार्थी चोटिल हो रहे हैं ठेकेदार की लापरवाही को ना तो पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रोका जा रहा है और ना ही स्थानीय शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस और कोई ध्यान दे रहे हैं ऐसे में यह सड़क निर्माण किसी के लिए काल का गाल ना बन जाए यह कहना गलत नहीं होगा। आधा दर्जन शासकीय कार्यालय इसी मार्ग पर है स्थित* ----- वर्तमान में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जिस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है वह सड़क आधा दर्जन शासकीय कार्यालय से होकर गुजरती है जिसमें मुख्य रूप से जनपद पंचायत जुन्नारदेव बीआरसी कार्यालय महिला बाल विकास कार्यालय एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय सहित शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव स्थित है जहां पर रोजाना हजारों की संख्या में विधानसभा वासी पहुंचते हैं ऐसे में सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही को दूर करने के लिए किसी भी प्रकार की शासन प्रशासन पीडब्ल्यूडी विभाग और जनप्रतिनिधियों की पहल ना किया जाना इनकी कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान लगा रहा है। विधानसभा वासियों ने शीघ्र ही सड़क का निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार पर उचित कार्यवाही करते हुए ठेका निरस्त कर नए ठेकेदार से शीघ्र निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है नहीं तो इस मार्ग से गुजरने वाले विधानसभा वासी आंदोलन की रहा लेने को विवश होंगे यह उनका कहना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन