Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: नव जागृति समिति केशवगंज वार्ड की टोली ने फोड़ी माखन मटकी

admin

Thu, Aug 29, 2024

सागर। लगातार 13 वर्षों से सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा आयोजित की जा रही मटकी फोड़ प्रतियोगिता 2024 भव्यता के साथ संपन्न हुई। जिसमें केशवगंज वार्ड की नव जागृति गणेश समिति विजेता बनी प्रतियोगिता में 13 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले राउंड में ही 8 वे नंबर नव जागृति गणेश समिति द्वारा मटकी फोड़कर प्रतियोगिता जीती,आयोजन में लोगों के बीच बहुत ही उत्साह का माहोल था,और सारा क्षेत्र जय कन्हैया लाल को जयकारों  से गूंज रहा था, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विधायक जैन के इस कार्यक्रम की तारीफ की और कहा कि इस तरह के गैर राजनैतिक कार्यक्रम समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। तीन बत्ती पर लोग घरों के उपर से,सड़क के डिवाइडर और इधर उधर से कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे थे, विधायक जैन द्वारा आगंतुकों को माखन मिश्री और पंजीरी का प्रसाद भी वितरित कराया गया,जैसे ही नव जागृति गणेश समिति द्वारा मटकी फोड़ी गई पूरा क्षेत्र में आतिशबाजी शुरू हो गई। मंत्री राजपूत,विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया कार्यक्रम के संयोजक निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने विजेता टीम को कप 31 हजार रुपए की राशि प्रदान की।

आयोजन मेमुख्य रूप से  प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव,सुनील जी देव,अरविंद हरदीकर,श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया,धर्मेंद्र खटीक,जिनेश साहू,श्रीकांत जैन,विक्रम सोनी, मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा,शैलेंद्र श्रीवास्तव,कैलाश गुप्ता,राजेश त्रिवेदी,अमित बैसाखिया, राहुल वैद्य ,विकास केसरवानी,निखिल अहिरवार,प्रासुख जैन,नीलेश जैन,पराग बजाज,अंशुल गुप्ता,शरद मोहन दुबे,राहुल अहिरवार, सुषमा यादव, पप्पू फुसकेले,डब्बू साहू,प्रभु दयाल साहू,सुमित यादव,पराग जैन,कृष्ण कुमार पटेल, डा दसरथ मालवीय, डा पवन ठाकुर, डा नीलेंद्र राजपूत सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन