Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : मध्यप्रदेश प्रेस क्लब ने राघवेंद्र ठाकुर को सागर संभाग का संगठन अध्यक्ष नियुक्त किया

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Fri, Nov 21, 2025

सागर। मध्यप्रदेश प्रेस क्लब (PNI)द्वारा सागर संभाग में संगठन विस्तार और पत्रकार हितों को सशक्त करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। क्लब ने सक्रिय एवं वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह ठाकुर को सागर संभाग का संगठन अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ ही महेन्द्र सिंह राजपूत को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी द्वारा जारी नियुक्तिपत्र में कहा गया है कि राघवेंद्र ठाकुर का पत्रकारिता क्षेत्र में निष्पक्ष व समर्पित योगदान, संगठनात्मक क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

प्रेस क्लब उम्मीद करता है कि नई टीम सागर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में पत्रकारों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान, संवाद, कल्याणकारी कार्यक्रमों के संचालन तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रेस क्लब सभी पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु लगातार कार्य करता रहेगा और नई टीम इस दिशा में और मजबूती से योगदान देगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राघवेंद्र ठाकुर को विभिन्न पत्रकार संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने शुभकामनाएँ दी

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन