Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का खेल खुलेआम चल रहा : स्लीमनाबाद में बेखौफ भू-माफिया, बिना नक्शा और रोड-नाली के धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Mar 10, 2026

स्लीमनाबाद में बेखौफ भू-माफिया, बिना नक्शा और रोड-नाली के धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग

कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का खेल खुलेआम चल रहा है। पेट्रोल पंप के सामने दुकानों के पीछे और भारत गैस के पास बंधी रोड इलाके में भू-माफिया किसान की जमीन कम दाम में खरीदकर उस पर चूना डालकर 800 से 1000 वर्गफुट के प्लाट काटकर लोगों को बेच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इन प्लाटों के लिए न तो किसी प्रकार का नक्शा पास कराया गया है और न ही कॉलोनाइजर का लाइसेंस लिया गया है। इसके बावजूद बिना रोड और नाली निर्माण के ही अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी की जा रही है। भोली-भाली जनता को सस्ते प्लाट का लालच देकर जमीन बेची जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध प्लाटिंग से मध्यप्रदेश सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर इन भू-माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है और इनके खिलाफ प्रशासन कब सख्त कार्रवाई करेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध प्लाटिंग के कारोबार पर कब तक लगाम लगाता है।

Tags :

katni

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन