Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पटवारी काउंसलिंग स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

admin

Sun, Feb 25, 2024
सागर / नव चयनित पटवारियों की शनिवार से काउंसलिंग प्रारंभ हुई, जिसका कलेक्टर दीपक आर्य ने अधिकारियों के साथ काउंसलिंग स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से चर्चा भी की। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से कहा कि आप लोग धैर्य एवं संयम से यहां रुके सभी का नंबर आने पर काउंसलिंग की जाएगी। उन्होंने काउंसलिंग के लिए गठित समितियों के अधिकारी कर्मचारियों से भी चर्चा की। काउंसलिंग स्थल पर मौजूद डॉक्टरों की टीम के द्वारा आवश्यकतानुसार नवनियुक्त पटवारी अभ्यर्थियों की जांच भी की गई। कलेक्टर दीपक आर्य ने सभी समिति के सदस्यों को निर्देश दिए की सभी अभ्यर्थियों की दस्तावेजों की सूक्ष्मता की साथ जांच करें एवं उनके मूल दस्तावेज अवश्य देखें। उन्होंने निर्देश दिए की काउंसलिंग स्थल पर पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जावे एवं अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजनों की बैठने रोकने की व्यवस्था भी रखें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच पोर्टल पर जाकर चेक करें। संबंधित विश्वविद्यालय बोर्ड की बेवसाइट पर जाकर भी दस्तावेजों की जांच की जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर विनय द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर नवीन सिंह ठाकुर, तहसीलदार रोहित रघुवंशी, दुर्गेश तिवारी, एसएलआर देवी शरण चक्रवर्ती, हरीश लालवानी सहित अन्य समितियां के सदस्य मौजूद थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन