Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सागर : बंडा के अवैध फटाका व्यापारी पर बड़ी कार्रवाई

admin

Wed, Feb 7, 2024

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद जिले में बंडा के अवैध फटाका व्यापारी पर बड़ी कार्रवाई हुई। हरदा में हुई पटाखा फैक्ट्री में अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के तत्काल पश्चात कलेक्टर दीपक आर्य,पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के द्वारा जिले में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को अवैध फटाका व्यापारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिले के बंडा विकासखंड में राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।

एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया कि एसडीएम संदीप सिंह परिहार के साथ बंडा के कपड़ा व्यापारी शैलेंद्र जैन पिता प्रकाश चंद्र जैन निवासी बरा चौराहे पर अवैध रूप से कपड़ा दुकान के ऊपर फर्स्ट फ्लोर पर 100 किलो से अधिक का अवैध फटाका भंडारण किए हुए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र जैन पिता प्रकाश चंद जैन पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। साथ ही संपूर्ण अवैध भंडारण को थाना भंडारण बंडा में लाकर रखवाया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर बंडा थाना प्रभारी नासिर फारूकी सहित थाना स्टाफ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन