Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बड़ी मुश्किल है मौत की डगर : मुक्तिधाम पहुंचने से पहले दलदली सड़क से होता है सामना, इस कठिनाई से अंतिम संस्कार करते हैं ग्रामीण

हिमांशु

Sat, Aug 1, 2026

मध्य प्रदेश

कटनी

(ढीमरखेड़ा)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत में लोगों को मौत के बाद भी सुकून नहीं नसीब हो रहा है। अंतिम संस्कार के लिए चिता लेकर जा रहे ग्रामीणों को दलदल भरी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। ग्राम पंचायत बरहटा के आश्रित ग्राम पड़रिया में शुक्रवार रात दो बुजुर्गों की मौत हो गई। 80 वर्षीय मलकिया बाई बर्मन और 82 वर्षीय अर्जुन कोल की मौत के बाद सुबह अंतिम संस्कार के लिए रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए।

मुक्तिधाम पहुंचने के लिए पक्की सड़क न होने के कारण दलदल भरी सड़क से कंधे में अर्थी लिए सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई सालों से शासन प्रशासन से गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। पक्की सड़क तो छोड़िए, सड़कों के गड्ढों में भी सुधार नहीं हो पाया।

ग्रामीणों ने कलेक्टर आशीष तिवारी से जल्द से जल्द समस्या निराकरण करने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव सैयद अहमद अली से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि कुंसरी गांव से पड़रिया गांव तक की सड़क कच्ची है। मुक्तिधाम पहुंचने के लिए भी कच्ची सड़क से ही ग्रामीणों को जाना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना के द्वारा सड़क निर्माण का सर्वे किया गया है और आश्वासन दिया गया था कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य कराया जाएगा लेकिन निर्माण कार्य नहीं हो पाया।

इस संबंध में जनपद सीईओ यजुर्वेद कोरी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना के तहत सड़क निर्माण के संबंध में सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। विभाग से जानकारी ली जाएगी कि अभी तक निर्माण क्यों चालू नहीं किया गया और बारिश के मौसम में व्यवस्था बनाने को लेकर भी पत्र व्यवहार किए जाएंगे।

Mpneswlive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन