महासमुंद : गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में
Thu, Jun 25, 2026
भंवरपुर
गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आइए देखते हैं यह विशेष रिपोर्ट...
महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित मंडी प्रांगण में सर्व आदिवासी समाज द्वारा गोंडवाना की महान शासिका और वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भंवरपुर-सरायपाली मार्ग स्थित महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। समाज के भूमकाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महारानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को नमन किया।
इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन बृज जगत और शंकर सिदार ने किया। मुख्य अतिथि देवकी पुरुषोत्तम दीवान ने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए सभी से एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महारानी दुर्गावती के अदम्य साहस और मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महासमुंद : जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त
Thu, Jun 25, 2026
.महासमुंद जिले में नए एल्डरमैन नियुक्त
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में नए एल्डरमैन (Aldermen) नियुक्त किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 22 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।
नियुक्त एल्डरमैनों की सूची (नाम सहित):
1. न.पा. महासमुंद
श्री हनिष बग्गा
श्रीमती प्रभा साहू
श्रीमती मधु यादव
श्री लालविजय प्रताप सिंह देव
श्री मोहन साहू
2. न.पा. बागबहरा
श्रीमती दुलारी चंद्राकर
श्री सोहन साहू
श्री मोतीलाल पुजारा
श्री सुरेश महंती
श्री दुर्गा वस्त्रकार
3. न.पा. सरायपाली
डॉ. संकीर्तन प्रधान
श्री घासी विश्वकर्मा
श्री रविन्द्र पण्डा
श्री मोहन शर्मा
श्री मनोज आदित्य
4. न.पं. पिथौरा
श्री सतप्रीत सलूजा
श्री किशोर पटेल
श्री नरेश सिंघल
5. न.पं. बसना
श्री मुरारी अग्रवाल
श्री जितेंद्र कश्यप
श्री विकास यादव
6. न.पं. तुमगांव
श्री चैनूराम साहू
श्री डोमार पटेल
श्री विष्णु धीवर
ये नियुक्तियां स्थानीय निकायों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। एल्डरमैन नगर पालिका/नगर पंचायत की बैठकों में भाग लेकर विकास कार्यों पर अपनी राय रख सकेंगे।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग का आधिकारिक आदेश देखा जा सकता है।