⚫महासमुंद थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में हुई नकबजनी का पर्दाफाश : ⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l
Tue, Jul 7, 2026
🟦 *दिनांक 07.07.2026*
⚫*थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में हुई नकबजनी का पर्दाफाश*
⚫ *नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l*
⚫*11 लाख 76 हजार की संपत्ति बरामद*
⚫ *आरोपियों के कब्जे से ,चोरी हुआ सोना, चांदी एवं 3 मोटर सायकल जब्त।*
⚫*मेमोरेडम में आरोपियों द्वारा आरंग एवं जैजैपुर जिला सक्ती में भी चोरी की घटना घटित करने संबंधी पाए गए है तथ्य*
⚫*आरोपियों का पूर्व में भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड*
⚫ *पुलिस की त्वरित कार्यवाही और टेक्निकल एनालिसिस से मिली सफलता।*
⚫*सीसीटीवी फुटेज से मिला मुख्य सुराग*
दिनांक 23.06.26 को प्रार्थी हरिशचंद्र पटेल पिता धनी राम पटेल उम्र 62 साल साकिन रूढ़ा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.06.26 को रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर घुस कर अलमारी को उठाकर खेत में ले जाकर उसे तोड़कर उसमें रखे नकदी रकम एवं सोने का लटकन व 3 नग सोने की अंगूठी, 07 जोड़ी चांदी का पायल जुमला कीमती 95,000 रुपये को चोरी कर ले गए, कि रिपोर्ट पर थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 67/26 धारा 331(4),305(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना मे तकनीकी पहलुओ सीसीटीवी फुटेज एवं अपराधियो के मोडस ऑपरेंडी के आधार पर तकनीकी विश्लेषण करते हुये यह पाया गया कि घटना दिनांक से एक दिन पूर्व ग्राम पैकिन में आरोपियो की मौजूदगी ग्राम पैकिन के आयुश कुमार के घर छट्ठी कार्यक्रम में पाया गया था जिस पर आयुश कुमार से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज दिखाकर तस्दीक किया गया जिसने आरोपगणो को पहचानकर आरोपी आनंद पारधी पिता पकलु पारधी उम्र 46 साल, संजय पारधी पिता सुरज पारधी उम्र 27 साल, मन्नू पारधी पिता स्व काशीराम पारधी उम्र 45 साल, सूरजभान पारधी पिता स्व. कौशल पारधी उम्र 52 साल साकिनन रोहासी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार, हेमलाल पारधी पिता स्व. बंशीलाल पारधी उम्र 44 साल साकिन सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग, सुरेंद्र पारधी पिता नारायण पारधी उम्र 20 साल साकिन उरला थाना उरला जिला दुर्ग, घनश्याम कोसले पिता स्व.विश्राम कोसले उम्र 38 साल साकिन अमली तालाब खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर की पहचान किया। इसके अलावा अन्य तकनीकी विश्लेषण के साथ साथ आरोपियो के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की गई। परिणाम स्वरूप आरोपियो को पकडकर पूछताछ करने पर दिनांक 22-06-26 को रात्रि में मिलकर चोरी करना स्वीकार किये आरोपियो ने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि दिनांक 21-06-26 को ग्राम पैकिन छटठी नेवता में कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। अगले दिन आनंद व संजय के कहने पर ये लोग आसपास के गांव में चोरी करने की योजना बनाये। रात करीबन 09-00 बजे पैकिन के पास वाले गांव रूढा में एक बडे घर में चोरी करने घुसे, घर वाले सोये थे, पास के खाली कमरे मे रखे आलमारी जो लॉक था जिसे उठाकर खेत में ले जाकर लॉक को तोडकर उसमे रखे 10 000 नगदी, सोना एवं चांदी को निकाल कर ले गये और रातो-रात वहाँ से भाग गये। आरोपियो ने नगदी रकम 10,000 रुपये को आपस में बांट कर खर्च करना व सोना को परसु ज्वेलर्स के अतुल पाटिल रायपुर निवासी के पास 60,000/-रूपये में बेचना बताये, चांदी का पायल को आपस में बांट कर घर में रखना बताये जिसे आरोपियो के घर से बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त 03 नग मोटर सायकल किमती 03 लाख रूपये व चार जोडी पायल किमती 25,000 रूपये, ग्राम मुहमेला, थाना आरंग क्षेत्र से चोरी सोना 54.200 ग्राम किमती 7,91,000 रूपये कुल जुमला 11 लाख 76 हजार रूपये को जप्त किया गया है।
इसके अलावा आरोपियो ने अपने मेमोरेडंम कथन में बताया कि उनके द्वारा दिनांक 10/04/2026 को थाना जैजैपुर जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम बहेराडीह में सोना, चांदी एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के आभुषणो को राजू उर्फ राजकुमार सोनी निवासी बलौदाबाजार को बेचना स्वीकार किया गया है जिसकी जप्ती किया जाना शेष है। साथ ही साथ आरोपियो ने ग्राम मुहमेला थाना आरंग क्षेत्र से भी नगदी रकम, सोना, चांदी की चोरी करना स्वीकार किया गया है। आरोपियो को दिनांक 07-07-26 गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
*गिरफतार आरोपी-*
1-आनंद पारधी पिता पकलु पारधी उम्र 46 साल।
2-संजय पारधी पिता सुरज पारधी उम्र 27 साल।
3-मन्नू पारधी पिता स्व काशीराम पारधी उम्र 45 साल
4-सूरजभान पारधी पिता स्व कौशल पारधी उम्र 52 साल साकिनन रोहासी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार।
5-हेमलाल पारधी पिता स्व बंशीलाल पारधी उम्र 44 साल शाकीन साकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग।
06-सुरेंद्र पारधी पिता नारायण पारधी उम्र 20 साल साकिन उरला थाना उरला जिला दुर्ग।
07-घनश्याम कोसले पिता स्व.विश्राम कोसले उम्र 38 साल साकिन अमली तालाब खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर।
चोरी का माल खरीदने वाला- 01-अतुल पाटिल पिता अंकुल पाटिल उम्र 29 साल निवासी रायपुर।
*बरामद संपत्ति-*
(1)- चार जोडी पायल किमती 25,000 रूपये।
(2)- अतुल पाटिल से सोना 09 ग्राम किमती 1,30,000 रूपये।
(3)-सोना 54.200 ग्राम किमती 7,91,000 रूपये।
(4)- 03 नग मोटर सायकल किमती 3,00,000 रूपये।
*जुमला बरामद संम्पति कीमती 12,46,000 रूपये l*
महासमुंद/बसना : न्याय की उम्मीद में दर दर भटक रही पत्नी, पति ने बिना तलाक रचा ली दूसरी शादी
Sat, Jul 4, 2026
ग्राम जमड़ी निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके पति , निवासी ग्राम लमकसा ने 14 साल का साथ निभाने के बाद बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा ली है। इस कारण वे अपनी 11 और 6 साल की दो बेटियों के साथ पिछले 8 महीनों से मायके में रहने को मजबूर हैं।
पीड़िता ने बताया कि विवाह वर्ष 2011 में पूरे रीति-रिवाज से हुआ था। 2011 से 2025 तक साथ रहने के दौरान समाज में लगभग 5 बार बैठक हुई। हर बार पीड़िता के पति ने 50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर लिखकर दिया कि "मैं मेरी पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करूंगा, मारपीट नहीं करूंगा"। लेकिन हर बार वादा तोड़कर फिर प्रताड़ित किया गया।
*पीड़िता का आरोप है कि : कोरे कागज पर दस्तखत करवाकर फैलाया तलाक का झूठ*
वर्ष 2025 में प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद गढ़फुलझर में समाज की बैठक हुई। बैठक में पीड़िता पर दबाव बनाकर "समाज से निकालने" की धमकी दी गई। कुछ समाज के प्रमुख लोगों ने उनसे कोरे कागज पर दस्तखत करवा लिए और बाद में उसी कागज को भरकर समाज में यह अफवाह फैलाया कि पीड़िता का तलाक हो चुका है। जबकि उन्हें कोई कानूनी नोटिस या दस्तावेज नहीं दिया गया।
*दूसरी शादी का आरोप*
इन सबके बाद पीड़िता के पति ने दिनांक 08.06.2026 को ग्राम बड़े साजापली में दूसरी शादी रचा ली।
पीड़िता का कहना है कि अब समाज की बैठकों पर से भरोसा उठ चुका है क्योंकि उनके साथ अन्याय हुआ है।
*कानूनी कार्रवाई*
न्याय की मांग को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद, थाना बसना और राज्य महिला आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
कानूनी जानकारों के अनुसार बिना तलाक दूसरा विवाह करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है जिसमें कारावास और जुर्माने का प्रावधान है।